UPSSSC (VDO) GRAM PANCHAYAT ADHIKARI 2015 WAITING LIST
बड़ी खुशखबरीः ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) 2015
बीते सोमवार दिनांक 27/04/2015 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से अच्छी खबर आई है। जो (VDO WAITING LIST 2015) ग्राम पंचायत अधिकारी 2015 के रिक्त पदों के वेटिंग लिस्ट के बारे में है। इससे पहले भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किया था। परन्तु उस पर UPSSSC द्वारा कोई उचित प्रतिक्रिया नहीं किये जाने के बाद फिर से निर्देश जारी किया गया। इससे पहले के निर्देश में समय अवधि नहीं दी गई थी। परन्तु इस बार लॉकडाउन खत्म होने के चार माह की अवधि दी गई है। लॉकडाउन के कारण वकीलों को हाईकोर्ट में प्रवेश पर रोक है। इस स्थिति में हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वयं सुनवाई की। याचिकों की रिपोर्ट पर विचार किया। कोर्ट ने याचिकों के योग्य पाये जाने पर नियुक्ति देने का आदेश दिया।
इसे भी देखेंः- UP LEKHPAL RECRUITMENT 2020 चकबन्दी लेखपाल भर्ती

UPSSC VDO WAITING LIST 2015 के बारे में आप इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर Judgments/Orders सेक्सन में देख सकते हैं।
इसे भी देखेंः- India Post GDS Recruitment डाकघर भर्ती
यह आदेश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र जी द्वारा दिया गया है। यह याचिका धीरज कुमार पाण्डेय व अन्य द्वारा की गई थी। याची ने यह याचिका रिक्त खाली पदों को भरने के आधार पर डाली थी। जो लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में शामिल हुए थे। लेकिन न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स से कुछ कम अंक पाने के कारण उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी थी।
UPSSSC द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) की परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के 15 जिलों में कराई थी। ग्राम पंचायत अधिकारी में कुल पदों की संख्या 3587 थी। UPSSSC VDO WAITING LIST में लगभग 700-800 अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकता है।
2 thoughts on “UPSSSC (VDO) GRAM PANCHAYAT ADHIKARI 2015 WAITING LIST”