UPPSC Exam Calendar 2020-21
UPPSC Exam Calendar 2020-21
उत्तर प्रदेश लोक सेवा की परीक्षाओं में रुचि रखने वालों के लिए एक बड़ी खबर आई है। यह खबर UPPSC Exam Calendar 2020-21 से सम्बन्धित है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्तमान वर्ष एवं आगामी वर्ष की परीक्षाओं के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। इन तिथियों में आयोग द्वारा कई महत्वपूर्ण परीक्षाएँ शामिल है। आयोग ने आगामी परीक्षाओं की शुरुआत जुलाई के महीने से की है। इस परीक्षा कैलेण्डर में सबसे पहले सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2018 को शामिल किया गया है। तत्पश्चात आयोग द्वारा UPPCS जैसीऔर भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएँ शामिल की गई है।
UPPSC Exam Calendar in PDF
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा Exam Calendar देखने के लिए आप इसकी आधिकारी वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जा सकते हैं। ऊपर दिए लिंक पर जाकर आप Exam calendar पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। या आप नीचे लिखे uppsc exam calendar 2020-21 पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC Upcoming Exams Dates
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आगामी परीक्षाओं के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। इन तिथियों का निर्धारण परीक्षा नियंत्रक श्री अरविन्द कुमार मिश्र द्वारा किया गया है। जो कुछ इस प्रकार है।
परीक्षा का नाम | निर्धारित तिथि |
सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा (मुख्य), 2018 | 18/07/2020 से प्रारम्भ |
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी.सी.एस.) परीक्षा (मुख्य), 2019 | 25/08/2020 से प्रारम्भ |
खण्ड शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक), 2019 | 16/08/2020 |
कम्प्यूटर सहायक परीक्षा, 2019 | 23/08/2020 |
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक), 2016 | 13/09/2020 |
सहायक वन रक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य), 2019 | 19/09/2020 से प्राम्भ |
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी.सी.एस.)/सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारम्भिक), 2020 | 11/10/2020 |
सम्मिलित राज्य अभियन्त्रण सेवा परीक्षा , 2019 | 01/11/2020 |
उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत सहायक प्रबन्धक परीक्षा, 2016 | 22/11/2020 |
खण्ड शिक्षा अधिकारी (मुख्य), 2019 | 06/12/2020 |
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य), 2016 | 22/12/2020 से प्रारम्भ |
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी.सी.एस.) परीक्षा (मुख्य), 2020 | 22/01/2021 से प्रारम्भ |
सहायक वन रक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य), 2020 | 13/02/2021 से प्रारम्भ |
नोट- विशेष परिस्थितियों में परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।