SSC EXAM CALANDER 2020
SSC EXAM CALANDER 2020
लॉकडाउन के कारण लगभग सभी परीक्षाओं में देरी हो रही है। परन्तु जैसे ही लॉकडाउन में थोड़ी सी रियायत मिली, कर्मचारी चयन आयोग ने अपना काम पुनः शुरु कर दिया। कर्मचारी चयन आयोग ने 01.06.2020 को समीक्षा किया और SSC ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC EXAM CALANDER 2020 जारी कर दिया है। इस कैलेण्डर में SSC द्वारा सबसे पहले CHSL (10+2) प्रारम्भिक परीक्षा 2019 को शामिल किया है। यह परीक्षा 17, मार्च 2020 से 28, मार्च 2020 तक चलनी थी। परन्तु कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के कारण 19, मार्च 2020 तक ही सम्भव हो सकी। CHSL (10+2) की बची हुई परीक्षाओं को पुनः वहीं से शुरु किया जाएगा।
इस कैलेण्डर के आगामी परीक्षाओं की सूची में जूनियर इंजीनियर (प्रारम्भिक परीक्षा), सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा – 2020 फेज VIII, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ एवं ग्रेड ‘D’ 2019, CPO SI (प्रारम्भिक परीक्षा) 2020, जूनियर हिन्दी ट्राँसलेटर, जूनियर ट्राँसलेटर, सीनियर हिन्दी ट्राँसलेटर, हिन्दी प्राध्यापक (प्रारम्भिक परीक्षा) 2020 एवं कम्बाइन्ड ग्रेजुऐशन लेवल CGL (टीयर-II) 2019 सम्मिलित है।
इसे भी देखेंः-
Allahabad University Entrance Exam Date
SSC EXAM SCHEDULE 2020
कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं में अब ज्यादा देरी न हो इसलिए अगस्त से ही परीक्षाएँ कराना शुरु कर दिया है। जिसका विवरण कुछ इस प्रकार हैः-
EXAM | DATE |
CHSL (10+2) TIRE-I 2019 |
17.08.2020 TO 21.08.2020 AND 27.08.2020 TO 27.08.2020 |
JUNIOR ENGINEER (TIRE-I)2019 | 01.09.2020 TO 04.09.2020 |
SELECTION POST EXAMINATION 2020 PHASE-VIII | 07.09.2020 TO 09.09.2020 |
STENOGRAPHER GRADE ‘C’ AND GRADE ‘D’ 2019 | 10.09.2020 TO 12.09.2020 |
CPO SI (TIRE-I) 2020 | 29.09.2020 TO 01.10.2020 AND 05.10.2020 |
JUNIOR HINDI TRANSLATOR, JUNIOR TRANSLATOR, HINDI PRADHYAPAK, SENIOR HINDI TRANSLATOR (TIRE-I) 2020 | 06.10.2020 |
COMBINED GRADUATION LEVEL (TIRE-II) 2019 | 14.10.2020 TO 17.10.2020 |
उपरोक्त जानकारी मौजूदा स्थिति को देखते हुए आयोग द्वारा बनाई गई है। इसमें कोरोना के निपटने के संबंधित जानकारी के अनुसार कुछ परिवर्तन भी सम्भव हैं। यह पूर्णतः सम्भावित तिथि होती है। आगे की अपडेट की जानकारी के लिए आप समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अधिक जानकारी के आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट SSC.NIC.IN पर जाकर देख सकते हैं।
UP POLYTECHNIC 2020 EXAM DATE, ADMIT CARD, CUT OFF AND OTHER DETAILS