SSC CPO SI 2020 Notification
SSC CPO SI 2020 Notification Out
रक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वालों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। चयन आयोग (SSC) ने सब इंसपेक्टर पद के आधिकारिक अधिसूचना जारी कर चुका है। यह अधिसूचना दिनांक 17/06/2020 को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in देखी जा सकती है। वैसे SSC CPO SI 2020 Notification मार्च माह में ही आना था। परन्तु इस बार लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसी कारण से इसकी अधिसूचना इतनी देरी से आयी है। SSC, CPO SI के जरिये अलग-अलग विभागों में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती कराता है। अधिसूचना में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में सब इंस्पेक्टर, सीआरपीएफ (CRPF) में सब इंस्पेक्टर, सीआईएसएफ (CISF) में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, एसएसबी (SSB) में सब इंस्पेक्टर, बीएसएफ (BSF) में सब इंस्पेक्टर तथा आईटीबीपी (ITBP) में सब इंस्पेक्टर के पद हैं।
यह उन लोगो के लिए एक सुनहरा अवसर है जो रक्षा के क्षेत्र में अपना सहयोग देना चाहते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो दिल्ली पुलिस में अपनी सेवा देना चाहते हैं। इस बार की अधिसूचना में कुल पदों की संख्या 1564 हैं।
SSC CPO SI 2020 Selection Process (चयन की प्रक्रिया)
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा करायी जाने वाली इस परीक्षा में कुल चार चरण हैं।
प्रथम चरणः- इस चरण में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा प्रारम्भिक परीक्षा करायी जाती है। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होती है। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूँछे जाते हैं। जिसमें गणित (Mathematics), अग्रेजी (English), रीजनिंग (Reasoning) एवं सामान्य अध्ययन (General Studies) से 50-50 प्रश्न पूँछे जाते हैं।
द्वितीय चरणः– इस चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा होती है। जिसमें दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद, गोला फेक, ऊँचाई एवं सीने की माप की जाती है।
तृतीय चरणः- इस चरण में पुनः कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा परीक्षा करायी जाती है। यह मुख्य परीक्षा होती है। यह परीक्षा भी बहुविकल्पीय प्रकार की होती है। इस परीक्षा में भी 200 प्रश्न पूँछे जाते हैं। परन्तु इस परीक्षा में केवल अग्रेजी (English) के ही प्रश्न पूँछे जाते हैं।
चतुर्थ चरणः- यह चरण इस परीक्षा का आखिरी चरण होता है। इस चरण में अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट (Medical Test) होता है।
SSC EXAM CALANDER 2020
SSC CPO SI 2020 Vacancy (पदों की संख्या)
इस बार की अधिसूचना के आधार पर SSC CPO SI के लिए कुल पदों की संख्या 1564 निर्धारित की गई है। जो पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम है। पिछले वर्ष कुल पदों की संख्या 2745 थी।
पदों के नाम | पदों की संख्या |
सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर [CRPF, CISF, ITBP, SSB, and BSF] महिला एवं पुरुष को मिलाकर | 1395 |
दिल्ली पुलिम में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) | 91 |
दिल्ली पुलिम में सब इंस्पेक्टर (महिला) | 78 |
कुल पदों की संख्या | 1564 |
नोटः- पदों की संख्या को कभी भी घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
UPPSC Exam Calendar 2020-21
पदों की श्रेणीवार जानकारी नीचे दी गई हैः-
पद | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल | Ex-Serviceman |
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) | 41 | 10 | 10 | 13 | 17 | 91 | – |
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में सब इंस्पेक्टर (महिला) | 35 | 08 | 17 | 12 | 06 | 78 | – |
सीआरपीएफ (CRPF) में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) | 421 | 104 | 281 | 156 | 78 | 1040 | 107 (Male+Female) |
सीआरपीएफ (CRPF) में सब इंस्पेक्टर (महिला) | 13 | 03 | 09 | 05 | 02 | 32 | |
एसएसबी (SSB) में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) | 08 | 01 | 04 | 03 | – | 16 | 02 (Male+Female) |
एसएसबी (SSB) में सब इंस्पेक्टर (महिला) | – | – | – | – | – | – | |
सीआईएसएफ (CISF) में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) | 08 | 01 | 05 | 03 | 01 | 18 | 02 (Male+Female) |
सीआईएसएफ (CISF) में सब इंस्पेक्टर (महिला) | 02 | – | – | – | – | – | |
बीएसएफ (BSF) में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) | 94 | 23 | 63 | 35 | 17 | 232 | 24 (Male+Female) |
बीएसएफ (BSF) में सब इंस्पेक्टर (महिला) | 05 | 01 | 03 | 02 | 01 | 12 | |
आईटीबीपी (ITBP) में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) | 22 | 03 | 07 | 04 | – | 36 | 04 (Male+Female) |
आईटीबीपी (ITBP) में सब इंस्पेक्टर (महिला) | 04 | 01 | 01 | 01 | – | 07 | |
कुल पद (पुरुष) | 553 | 132 | 360 | 201 | 96 | 1342 | 139 (Male+Female) |
कुल पद (महिला) | 24 | 05 | 13 | 08 | 03 | 53 |
SSC CPO SI 2020 Eligibility (योग्याता)
इस पद के पात्र होने के लिए मुख्यतः हैंः-
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर केवल पुरुष के लिए ड्राइविंग लाइसेन्स होना अनिवार्य है। यह ड्राइविंग लाइसेन्स LMV (Light Moter Vehicle) होना अनिवार्य है। यह लाइसेन्स आवेदन भरने के अन्तिम तिथि के पूर्व का होना चाहिए।
नोटः- अगर आपके पास आवेदन भरने के अन्तिम तिथि के पूर्व में लर्निंग लाइसेन्स (Learning Licence) है तो आप दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के योग्य हैं।
Age (आयु)
इस पद के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 20 एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। इस अधिसूचना के आधार पर अभ्यर्थी की आयु 01/01/2021 को 20 वर्ष से कम एवं 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Age Relaxation (आयु में छूट)
श्रेणी | छूट |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 03 वर्ष |
अनुसूचित जाति (SC) | 05 वर्ष |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 05 वर्ष |
छूट के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप Notification देख सकते हैं।
SSC CPO SI 2020 Exam Date
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस पद के प्रारम्भिक परीक्षा की आयोजति तिथि का निर्धारण अपनी अधिसूचना में जारी कर दिया है। इस अधिसूचना के आधार पर इसकी प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि 29/09/2020 से 05/10/2020 तक निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा की तिथि अगले वर्ष 01/03/2021 को निर्धारित की गई है।
SSC CPO SI 2020 Syllabus
SSC CPO SI पद के लिए SSC द्वारा प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा आयोजित कराती है। जिसका Syllabus कुछ इस प्रकार है।
Syllabus for Prelims Exam
इसके प्रारम्भिक परीक्षा के लिए मुख्यतः चार भाग निर्धारित किए गए हैं।
- गणित (Mathematics)
- रीजनिंग (Reasoning)
- अँग्रेजी (English)
- सामान्य अध्ययन (General Studies)
प्रत्येक भाग से 50-50 प्रश्न निर्धारित किया गया है।यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित (Computer Based) होती है। इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन किया जाता है। जो प्रत्येक अंक का 25% या एक चौथाई निर्धारित है।
Syllabus for Mains Exam
SSC CPO SI की मुख्य परीक्षा में केवल एक ही भाग अँग्रेजी है। यह परीक्षा भी कम्प्यूटर आधारित (Computer Based) है। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूँछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक नम्बर निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में भी ऋणात्मक अंकन किया जाता है। जो प्रत्येक अंक का 25% या एक चौथाई निर्धारित है।
SSC CPO SI 2020 Admit Card
आमतौर पर सभी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा होने के एक सप्ताह पूर्व जारी होता है। परन्तु आपको परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा होने वाले शहर के बारे में लगभग एक महीने पहले जानकारी दी जाती है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस पद की परीक्षा के लिए Admit Card September माह में जारी कर सकता है।
SSC CPO SI 2020 Grade Pay/Pay Scale/Salary
Name of Post | Level | Grade Pay | Pay Scale/Salary |
दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर | 6 | 4200/- | 35400-112400 |
सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर [CRPF, CISF, ITBP, SSB, and BSF] | 6 | 4200/- | 35400-112400 |
सीआईएसएफ (CISF) में सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) | 5 | 2800/- | 29200-92300 |
SSC CPO SI Application Fee
Category | Application Fee |
General/EWS | 100/- |
OBC | 100/- |
Women (All Category) | 0/- (Exempted) |
Ex-Serviceman | 0/- (Exempted) |
SC | 0/- (Exempted) |
ST | 0/- (Exempted) |
PST For SSC CPO SI 2020
Category | Height | Chest Unexpanded | Chest Expanded |
Male Candidates (Gerneral/EWS/OBC/SC) | 170 cm | 80 cm | 85 cm |
Male candidates belonging to Hill areas of Garhwal, Kumaon, Himachal Pradesh, Gorkhas, Dogras, Marathas,Kashmir Valley, Leh & Ladakh regions of J&K, North-Eastern States and Sikkim |
165 cm | 80 cm | 85 cm |
All male candidates belonging to Scheduled Tribes | 162.5 cm | 77 cm | 82 cm |
Female candidates (General/EWS/OBC/SC) | 157 cm | – | – |
Female candidates belonging to Hill areas of Garhwal, Kumaon, Himachal Pradesh, Gorkhas, Dogras, Marathas,Kashmir Valley, Leh & Ladakh regions of J&K, North-Eastern States and Sikkim |
155 cm | – | – |
All female candidates belonging to Scheduled Tribes | 154 cm | – | – |
PET For SSC CPO SI 2020
For Male Candidates (पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
1600 meter race | 6 minutes 30 second |
100 meter race | 16 second |
Long Jump | 3.65 meter in 3 Chance |
High Jump | 1.2 meter in 3 Chance |
Shot Put (16 Lbs) | 4.5 meter in 3 Chance |
For Female Candidates (महिला अभ्यर्थियों के लिए)
800 meter race | 4 minutes |
100 meter race | 18 second |
Long Jump | 2.7 meter in 3 Chance |
High Jump | 0.9 meter in 3 Chance |
Shot Put (16 Lbs) | 4.5 meter in 3 Chance |