Allahabad University Courses : LLB
Allahabad University Courses
इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि प्रवेश परीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई, 2020 से फिर से शुरू हो गई है। फिलहाल आवेदन करने की अंतिम तिथि का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। Allahabad University Courses के अन्तर्गत LL.B एक महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम है। Aboutexams.in की तरफ से आपको जानकारी पूरी देने की कोशिश की जा रही है।
कानून प्रवेश के मामले में LL.B के लिए LAT (Law Admission Test) की परीक्षा संचालित की जाती है।
Allahabad University LL.B
LL.B. का पाठ्यक्रम तीन वर्ष के लिए होता है। जिसमें छः (06) सेमेस्टर की परीक्षा सम्पूर्ण करनी पड़ती है।
LL.B. Eligibility
इसके लिए निम्न योग्यताएँ होनी चाहिए।
- भारत सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त/Appearing या संसद या राज्य विधायिका या अन्य समानार्थी संस्था से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या डीम्ड विश्वविद्यालय या विदेशी विश्वविद्यालय जो भारतीय विश्वविद्यालय के समान स्तर का माना गया हो, से स्नातक उत्तीर्ण हो।
- उपरोक्त परीक्षा में अनारक्षित वर्ग द्वारा 45%, अन्य पिछड़ा वर्ग द्वारा 42% तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति द्वारा 40% अंक प्राप्त हो।
नोटः- ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने परीक्षा दी है परन्तु परिणाम नहीं आया है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद यदि उनको अपने वर्ग के अनुसार अर्हता अंक से कम अंक आते हैं तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
नोटः- विदेशी राष्ट्रीय / अनिवासी भारतीय (NRI) प्रवेश परीक्षा में उपस्थित में छूट दी गई है। इनकी विशेष आवेदन एवं प्रक्रिया होती है। जिसे पृथक रुप से संसूचित किया जाता है।
LL.B Entrance Syllabus
विधि प्रवेश परीक्षा दो (02) घण्टों की होगी। जो तीन भागों में विभाजति होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूँछे जायेंगे तथा प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होगा। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए दण्ड दिया जायेगा। अर्थात गलत उत्तर देने पर 0.5 नम्बर काट लिया जाएगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग 25% रखी गई है।
भाग-1
भाषा परिज्ञान (Language Comprehension)
इस भाग में दो खण्ड होंगे। जिसमें हिन्दी परिज्ञान एवं अंग्रेजी भाषा परिज्ञान के प्रश्न होंगे। दोनों ही खण्डों में अपठित गद्यांश के बोध, पर्यावाची एवं विलोम शब्द, अशुद्ध वर्तनी, वाक्य रचना, मुहावरा, लोकोक्ति, सरल व्याकरण, अलंकार एवं सार-लेखन से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
प्रत्येक खण्ड से 25-25 प्रश्न पूँछे जायेंगे। दोनों खण्डों को मिलाकर कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं।
भाग-2
सामान्य अभिज्ञान एवं साम्प्रतिक प्रकरण (General Awareness And Current Affairs)
इस भाग में सामान्य अभिज्ञान के अन्तर्गत विश्व एवं भारतीय इतिहास, भूगोल पर्यावरण, भारतीय संस्कृति, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन आदि से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। साम्प्रतिक प्रकरण (Current Affairs) में समकालीन, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय, राजनीतिक, सन्धियों, संगठनों के बारे में प्रश्न पूँछे जायेंगे।
इस भाग से कुल 50 प्रश्न एवं 100 अंक होंगे।
भाग-3
तार्किक, मानसिक क्षमता एवं विधिक क्षमता (Reasoning, Mental Ability and Legal Aptitude)
इस भाग में दो खण्ड होंगे। पहले खण्ड में बौद्धिक योग्यता, गणितीय विश्लेषण, सम-विषम, वर्गीकरण, तर्कदोष आदि से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। जिनकी कुल संख्या 25 होगी एवं कुल अंक 50 होंगे। दूसरे खण्ड में संविधान एवं विधिक व्यवस्था, संवैधानिक एवं विधिक सिद्धान्तों एवं व्यवहार पर आधारित प्रश्न होंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
भाग-1 (क) हिन्दी परिज्ञान (ख) अंग्रेजी भाषा परिज्ञान |
25 25 |
50 50 |
भाग-2 सामान्य अभिज्ञान |
50 |
100 |
भाग-3 (क) तार्किक एवं मानसिक क्षमता (ख) विधिक क्षमता |
25 25 |
50 50 |
योग- |
150 | 300 |
नोटः-
- यदि अभ्यर्थी एन0सी0सी0 (N.C.C.) के सी (C) प्रमाण पत्र का धारक है तो उसे उसके प्राप्तांक का 05% अधिलाभ प्राप्त होगा।
- यदि कोई अभ्यर्थी वर्ष अन्तराल (Year Gap) करता है तो एक वर्ष के लिए उसके प्राप्तांक से 05%, दो वर्ष के लिए 10%, एवं तीन वर्ष या उससे अधिक के लिए 15% अंक काट लिये जाएंगे।
Mode of Exam
यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। अर्थात् ओ0एम0आर0 (OMR) बेस्ड होगी।
Click Here For Other Courses
LL.B. Seats
LL.B पाठ्यक्रम के लिए विधि संकाय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सी0एम0पी0 डिग्री कालेज एवं इलाहाबाद डिग्री कालेज के प्रत्येक संकाय/विभाग में 375 सीटें होंगी। भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI) के निर्देशों के अनुसार सीटों की संख्या घट या बढ़ सकती है।
नोटः-
- सामान्य वर्ग के आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण प्रदान करने के लिए मूल सीटों (300+75) में 25% की वृद्धि की जा सकती है। परन्यु यह निर्णय भारतीय विधिज्ञ के अनुसार ही होगा।
- मूल सीटों में 05% सीटों पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी/अध्यापकों के अन्तर्गत आरक्षित की गई है।
Seat Reservation
इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के आर्थिक कमजोर वर्ग, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजन को सभी पाठ्यक्रमों अथवा विषयों जिसके लिए प्रवेश आयोजित है, उसमें निम्न आरक्षण मिलेगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल सीटों का 27%
अनुसूचित जाति के लिए कुल सीटों का 15%
सामान्य वर्ग के आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए कुल सीटों का 10%
अनुसूचित जनजाति के लिए कुल सीटों का 7.5%
दिव्यांगजन के लिए कुल सीटों का अधिकतम 05%
नोटः- यदि किसी कारणवश अनुसूचित जनजाति की आरक्षित सीटें खाली रह जाती है तो उस पर अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को चयनित किया जायेगा। परन्तु यदि अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें खाली रह जाती हैं तो उस पर कोई चयन नहीं होगा।
LL.B. Fees
1st Year | 2nd Year | 3rd Year | Grand Total |
1224 Rs. | 1204 Rs. | 1204 Rs. | 3632 Rs. |
नोटः- ऊपर दी गई फीस में छात्रावास शुल्क नहीं जोड़ा गया है।
Entrance Result
LL.B Entrance का रिजल्ट जून माह के अन्तिम सप्ताह में आने की घोषणा की है। रिजल्ट आने के बाद आप Allahabad University की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
इसे भी देखें
UP BOARD RESULT 2020 CLASS 10TH AND 12TH DATE.
LL.B. Exam Date
LL.B के लिए अभी से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। परन्तु यह प्रक्रिया लॉकडाउन हटने के 01 माह के भीतर होने की सम्भावना है। आप इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
LL.B. Admit Card
आप इसका Admit Card परीक्षा के 01 सप्ताह पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर देख सकेंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आपको न तो मेल किया जाएगा और न ही डाकिया के माध्यम से आप तक पहुँचाया जाएगा। इसलिए फॉर्म भरते समय आप अपना पंजीकरण संख्या को सम्भाल कर रखना होगा।
Helpful information,